वीबी ग्राम जी बिल के खिलाफ झामुमो का हुंकार, समाहरणालय के समक्ष गरजी आवाज

जामताड़ा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वीबी ग्राम जी बिल के विरोध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन किया। केंद्रीय समिति के निर्देश पर आयोजित इस एकदिवसीय आंदोलन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने किया, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ नेता प्रो. कैलाश प्रसाद साव ने संभाला।इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना मजदूरों और राष्ट्रपिता दोनों का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानून के जरिए रोजगार की गारंटी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे झामुमो कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला सचिव परेश यादव ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों पर सीधा हमला किया जा रहा है।युवा नेता अशरफ आलम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों को आगे बढ़ाते हुए झामुमो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगा। धरना में रविंद्रनाथ दूबे, आनंद टुडू, प्रदीप मंडल, असित मंडल, सागीर खान, इम्तियाज अंसारी, मेरी मरांडी, सफीक अंसारी, मदन मुर्मू, अनूप पांडे, लालू अंसारी, सुभाष मिर्धा, देवीसन हांसदा, अब्दुल मन्नान अंसारी, इमरान अंसारी, रेणु मुर्मू, महेंद्र टुडू, भारतेंदु मुर्मू, सलिल रमन, विष्णु देव मुर्मू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *