वीरग्राम नदी घाट पर झामुमो की एकजुटता, वनभोज के बीच स्थापना दिवस की रणनीति तय

जामताड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जामताड़ा जिला कमेटी की ओर से बुधवार को वीरग्राम नदी घाट पर बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों के साथ प्रखंड स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के अल्पसंख्यक विकास सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।मंत्री हफीजुल हसन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित झामुमो स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जामताड़ा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विधायक चुन्ना सिंह ने शेरो शायरी के अंदाज में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, जिससे माहौल जोशीला बना रहा। जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वरिष्ठ नेता अशोक मंडल ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सगीर खान ने अल्पसंख्यक मोर्चक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता रविंद्र नाथ दुबे, देवाशीष मिश्रा, चंचल राय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सगीर खान, चमेली देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, साकेस सिंह, इम्तियाज अंसारी, किशोर रवानी, सुभाष मिर्धा, रिजवान शेख, मो. सादिक, राजीव माजी, ध्रुव नारायण सरकार, गुरु हड़ाम रेणु मुर्मू, महेंद्र टुडू, भारतेंदु मुर्मू, इंसान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *