सेवा और संकल्प के साथ मना ममता बनर्जी का जन्मदिन, चित्तरंजन में दिखी तृणमूल की एकजुटता

चित्तरंजन। चित्तरंजन के 3 नंबर गेट स्थित तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्मदिन उत्साह, उल्लास और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चित्तरंजन तृणमूल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तापस बनर्जी ने किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और निरंतर जनसेवा की कामना की।आयोजन को खास बनाते हुए जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिससे गरीब और असहाय लोगों को राहत मिली। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे मानवीय संवेदना से जुड़ा कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला।इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवाशीष दत्ता, प्रिंस, इंटटक के राज कुमार चौधरी, विद्युत दास, प्रशांत देवनाथ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनहितकारी फैसलों और संघर्षपूर्ण नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *