सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब

जामताड़ा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जामताड़ा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निर्देश पर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय से यज्ञ मैदान, जामताड़ा तक भव्य सड़क सुरक्षा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।प्रभात फेरी को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फेरी के दौरान गांधी मैदान में रुककर आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने लोगों को सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सरकार की नेक नागरिक योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाता है।कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा टीम के प्रबंधक तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम, विमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *