मिहिजाम थाना को मिला नया नेतृत्व, प्रदीप राणा ने संभाली कमान

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी मिहिजाम। जामताड़ा जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे ने अहम बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर मिहिजाम थाना की जिम्मेदारी अब सब-इंस्पेक्टर प्रदीप राणा को सौंपी गई है। शनिवार को उन्होंने नए थाना प्रभारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।प्रदीप राणा इससे पहले बागडेरी थाना में प्रभारी रह चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल को सख्ती, अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग के लिए जाना गया। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए मिहिजाम में उनकी नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और पुलिस विभाग में भी इस बदलाव को लेकर सकारात्मक माहौल है।पदभार संभालते ही प्रदीप राणा ने साफ कर दिया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समस्या का निष्पक्ष और ईमानदारी से समाधान करेगी।अपने सख्त लेकिन संवेदनशील रवैये के लिए पहचाने जाने वाले राणा के नेतृत्व में मिहिजाम में कानून-व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *