जामताड़ा में मिशन उलगुलान की गूंज तेज: ग्रामीण शिक्षा, समाज सुधार और युवा जागरण का नया अध्याय शुरू

जामताड़ा। संथाल परगना के ग्रामीण बच्चों और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा देने वाला मिशन उलगुलान अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। चंदन रजक की पहल पर चल रहा यह अभियान न सिर्फ शिक्षा, बल्कि सामाजिक सुधार, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरण का केंद्र बन गया है।

चंदन रजक जिन्होंने अपनी शिक्षा एडवर्ड इंग्लिश स्कूल जामताड़ा एवं एमानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजस्थान से पूरी की है। उन्होंने छह माह पूर्व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उन्नति इंग्लिश कोचिंग सेंटर शुरू किया। इसमें गौरानाथ सर, राजीव सिंह, कंचन रजक, किरन कुमारी और अन्नू कुमारी शिक्षकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, संत वाणी अभियान, महिला जागरण, कला व खेल को बढ़ावा और प्रत्येक वीकेंड भ्रम-भंजन यात्राओं जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समाज में बदलाव ला रहा है। डिजिटल प्रचार हेतु परहार यूट्यूब चैनल संचालित किया जा रहा है, जिससे प्रेरित होकर 22 वर्षों से सीआरपीएफ में सेवारत मंटू पंडित भी इस अभियान से जुड़े और विद्यालय निर्माण में अहम योगदान दिया।

आचार्य प्रशांत के साहित्य से प्रेरित चंदन रजक महज 19 वर्ष की उम्र में 50 से अधिक पुस्तकों का अध्ययन कर चुके हैं। कार्यक्रम में डॉ. जयप्रकाश राज, सोमीका, प्रशांत कुमार, करीना पॉल, बरनाली गॉन, कृष्णा झा, आकाश शर्मा, राजीव सिंह, रजक कुंदन, राजकुमार मंडल और जीत रजक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में युवाओं को संदेश दिया गया कि
आत्मज्ञान को अपनाओ, भ्रम तोड़ो, और समाज सुधार की इस लड़ाई में निर्भीक होकर शामिल हो जाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *