जामताड़ा। जामताड़ा जिला में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा द्वारा जारी सूचना के अनुसार जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में अध्यक्ष पद के लिए विधिमान्य नाम निर्दिष्ट अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है, जिससे चुनावी परिदृश्य स्पष्ट हो गया है।जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल 07 अभ्यर्थियों के नाम विधिमान्य पाए गए हैं। इस सूची में अर्चना कुमारी, आशा गुप्ता, चमेली देवी, बबीता झा, मुक्ता मंडल, रीना कुमारी एवं लवली दुबे शामिल हैं। इन प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी प्रतिस्पर्धा रोचक होने की संभावना है।वहीं मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 अभ्यर्थियों के नाम विधिमान्य घोषित किए गए हैं। इनमें आरती सिन्हा, कबिता देवी, गुलशन आरा, जयश्री देवी, नईमा खातून, नीना शर्मा, पुतुल कुमारी, पुष्पा एलिजाबेथ खाखा, प्रीती देवी, बेबी देवी, मधुबाला देवी, रानी कुमारी, संगीता देवी, सबीहा अंजुम, सुधा देवी, सुनीता देवी एवं सोना कुमारी शामिल हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के मैदान में होने से मिहिजाम में मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार हैं।चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच के बाद विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अब प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान को धार देने में जुटेंगे।नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों के और तेज होने की उम्मीद है, जिससे जामताड़ा और मिहिजाम दोनों क्षेत्रों का राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग जाएगा।
नगर निकाय चुनाव 2026: जामताड़ा और मिहिजाम में अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ, कुल 24 उम्मीदवार मैदान में
