46वें फ्रैंक वर्रल दिवस पर रक्तदान से सजी मानवता, 26 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

चित्तरंजन। चित्तरंजन एरिया 6 स्थित चित्तरंजन रेनबो फाउंडेशन द्वारा उज्जीवन वॉलंटरी ब्लड डोनर सोसाइटी के सहयोग से 46वें फ्रैंक वर्रल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कस्तूरबा गांधी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भास्कर गांगुली ने किया।अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. भास्कर गांगुली ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी को परेशानी न हो। उन्होंने युवाओं से आगे आकर इस मानवीय कार्य से जुड़ने की अपील की।शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में लेबर यूनियन के महासचिव राजीव गुप्ता, एरिया 6 के वाइस वार्डन बाप्पा कुंडू, एसआईबी इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद, एसआईबी के सुब्रतो घोषाल, लेबर यूनियन के स्नेहाशीष चक्रबर्ती, चिन्मय गुहा उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।रक्तदान शिविर में कुल 26 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का सफल संचालन चित्तरंजन रेनबो फाउंडेशन के अध्यक्ष सुदर्शन चटर्जी, सचिव वरुण सरकार, अभिजीत दे, सदस्य कुणाल प्रामाणिक, सुरजीत चक्रबर्ती, सनत भट्टाचार्य, सायक बनर्जी, आशीष कुमार, समीर चौधरी सहित अन्य सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *