स्टेशन रोड जामताड़ा में देशभक्ति का उल्लास, मा काली मंदिर ट्रस्ट ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

जामताड़ा। जामताड़ा शहर के स्टेशन रोड स्थित श्री श्री सार्वजनिक मा काली मंदिर ट्रस्ट की ओर से 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराकर एवं तिरंगे को सलामी देकर की गई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को विशेष सम्मान तब मिला जब राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं प्रख्यात शिक्षाविद सुनील बास्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके प्रेरणादायी विचारों ने सभी को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार बंधुओं के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में जिले के कई वरिष्ठ एवं विशिष्ट पत्रकारों ने सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका सिंह ने की। वहीं विशिष्ट रूप से भूपेश गुप्ता, संजय परशुराम दास, सहित ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरकार एवं ट्रस्ट के अन्य सभी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे उपस्थित नागरिकों ने सराहना के साथ यादगार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *