मिहिजाम। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर शनिवार को मिहिजाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने की।बैठक में नगर परिषद मिहिजाम की नवनियुक्त अध्यक्ष जयश्री देवी, कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुम्भकार, नगर प्रभार इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, चिरेका आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार, चित्तरंजन स्टेशन आरपीएफ प्रभारी अशोक कुमार, एएसआई पलाश कुमार मोदक, चित्तरंजन थाना के एसआई संपत घोष एवं नगर प्रबंधक विजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी पर जबरन रंग-गुलाल नहीं लगाया जाएगा, हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी तथा डीजे साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अश्लील व शोर-शराबे वाले गीतों पर निगरानी रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया।इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान ने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का त्योहार है, इसे संयम और सम्मान के साथ मनाना जरूरी है। थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने आश्वस्त किया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में मिहिजाम नगर परिषद में दमकल गाड़ी, एम्बुलेंस एवं लाइन पार क्षेत्र में फांड़ी की मांग उठी जो पूरे बैठा में चर्चा में रहा। इसपर उपस्थित पदाधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए मांग को संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। मौके कमल गुप्ता, झिमली मजूमदार, मनीषा महतो, रमेश रजक, महावीर राय, प्रो. कैलाश साव, सुरेश राय, दिनेश यादव, गुड्डू सिंह, पुल्लू यादव, दानिश रहमान, दाऊद अंसारी, इम्तियाज खान, उमेश झा, सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, बिनोद दास, सोहराब अंसारी, राजेंद्र शर्मा, परिचय मंडल और श्यामल मंडल समेत कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
होली पर शांति और सौहार्द का संकल्प: मिहिजाम थाना में हुई शांति समिति की अहम बैठक
