प्रमिला देवी के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, वार्ड 8 में दिखा उत्साह

मिहिजाम। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में जारी नगर निकाय चुनाव के बीच गुरुवार को वार्ड संख्या 8 की पार्षद प्रत्याशी प्रमिला देवी के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ राम अवतार शर्मा, नसरुद्दीन शाह एवं सियाराम पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी माहौल और भी गरमा गया।इस अवसर पर वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ अतिथियों और प्रत्याशी का स्वागत किया तथा नारों के जरिए अपना समर्थन व्यक्त किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विश्वास जताया कि इस बार वार्ड की जनता विकास के मुद्दे पर उन्हें समर्थन देगी।प्रमिला देवी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड संख्या 8 में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को विकास कार्यों से जोड़ने की बात भी कही।कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने एकजुट होकर वार्ड के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही वार्ड 8 में प्रचार अभियान ने नई रफ्तार पकड़ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *