सेवा का अधिकार सप्ताह: गेड़िया, मड़ालो व चकनयापाड़ा में लगे शिविर, जिप सदस्य वंदना देवी ने सेवाओं का लिया जायज़ा

नाला (जामताड़ा)। उपायुक्त जामताड़ा के निर्देश पर रविवार को गेड़िया, मड़ालो और चकनयापाड़ा पंचायत भवनों में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई।

कार्यक्रम की निगरानी मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य वंदना देवी, संबंधित पंचायतों के मुखिया, नोडल पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई। वंदना देवी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए लोगों को अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में जाति, स्थानीय निवासी, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, भूमि मापी, दाखिल-खारिज, धारण प्रमाण पत्र सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए। खासकर जाति व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के काउंटर पर विशेष भीड़ देखी गई। कई लाभुकों को मौके पर प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।

चकनयापाड़ा शिविर में नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार मंडल, मुखिया दुखी मुर्मू, उप मुखिया उज्ज्वल राउत, वार्ड सदस्य उपस्थित थे। मड़ालो पंचायत में मुखिया हीरामणि मुर्मू, जिप प्रतिनिधि अजय कुमार मंडल मौजूद रहे। वहीं गेड़िया व मड़ालो शिविर में सहायक अभियंता निखिल चंद्र साह, आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल भारती, रोजगार सेवक पहाड़ सिंह किस्कु, पंचायत राज समन्वयक तरुण कुमार हेम्ब्रम, सीआई श्याम सुंदर बेसरा, ऑपरेटर रंजीत कुमार दुबे, दिलीप कुमार मंडल, पंचायत सचिव सुजीत मरांडी समेत कई कर्मी सक्रिय रहे। शिविर में मिले सभी आवेदनों को पोर्टल पर पंजीकृत किया गया तथा कई शिकायतों का मौके पर समाधान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *