जामताड़ा। जिला के सिकदारदीह गांव में तीन दिवसीय श्री श्री हरि नाम संकीर्तन अनुष्ठान (24 प्रहर) का भव्य आयोजन आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। शनिवार को गंधा दिवस के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद हरिनाम संकीर्तन की मंगल ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।सोमवार को दूसरे दिन रंग दल का विशेष आकर्षण रहा। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल, मंजीरा और झांझ की ताल पर गूंजते हरिनाम ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महिलाएं, पुरुष और युवा भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।इस दौरान बड़ा दल हरिनाम संकीर्तन की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। भजनों और संकीर्तन की भावपूर्ण धारा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि होली पर्व के अवसर पर इस वर्ष कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य रूप दिया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान से गांव में श्रद्धा, एकता और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
भक्ति में डूबा सिकदारदीह: 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन से गूंजा गांव
