जामताड़ा। विद्या की देवी माँ सरस्वती की उपासना के पावन अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। इसी क्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों में स्थापित सरस्वती पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने माँ शारदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।पंडालों में वीरेंद्र मंडल के आगमन से पूजा समितियों और स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह पुष्पमालाओं, जयघोष और आत्मीय स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया गया। पूजा समितियों के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए आभार जताया।इस अवसर पर वीरेंद्र मंडल ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान, विवेक और संस्कार की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास अत्यंत आवश्यक है। सरस्वती पूजा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है।उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को भविष्य में भी उनका निरंतर सहयोग मिलता रहेगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों को सहयोग राशि प्रदान कर उनके सफल आयोजन की सराहना की, जिससे आयोजकों का उत्साह और बढ़ गया।
सरस्वती आराधना में दिखी सामाजिक एकजुटता, वीरेंद्र मंडल ने पंडालों में टेका माथा
