जामताड़ा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर को गरिमामय और यादगार बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण समिति, जामताड़ा द्वारा एक विशेष तैयारी बैठक का आयोजन समिति कार्यालय परिसर में किया गया। बैठक में आगामी 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक सह अधिविद कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील बास्की, प्रख्यात शिक्षाविद् डी.डी. भंडारी तथा कला एवं संस्कृति क्षेत्र से जुड़ी चिन्मया सरकार की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को विशेष बना दिया। समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी इसमें शामिल हुए।अध्यक्ष ने कहा कि समाज कल्याण समिति द्वारा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी कार्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।बैठक में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक झांकियां, नृत्य, प्रश्नमंच एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और विजेताओं को मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अंत में समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समाज कल्याण समिति सक्रिय
