विकास के वादों के साथ मैदान में सूरज कुमार साव, वार्ड 7 में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान

मिहिजाम। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में हो रहे नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड संख्या 7 के पार्षद प्रत्याशी सूरज कुमार साव ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे वार्ड के सर्वांगीण विकास को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दे रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान सूरज कुमार साव ने वार्ड की बुनियादी जरूरतों जैसे सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, जलनिकासी और बेहतर रोशनी व्यवस्था को सुधारने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल वादों से नहीं बल्कि जमीन पर काम करने से संभव है और यदि जनता का समर्थन मिला तो वार्ड को एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।प्रत्याशी लगातार घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुन रहे हैं। स्थानीय नागरिकों से मिले समर्थन को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि जनता विकास और पारदर्शी कार्यशैली को प्राथमिकता देगी। चुनावी माहौल के बीच उनका अभियान वार्ड में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां मतदाता अब विकास के मुद्दों पर खुलकर बातचीत कर रहे हैं। सूरज कुमार साव ने मतदाताओं से अपील की है कि वे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सोच-समझकर अपना समर्थन दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *