पहले चरण की मतगणना में तस्वीर साफ, कई दिग्गज आगे

जामताड़ा। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जारी प्रथम चरण की मतगणना रिपोर्ट में कई प्रत्याशी बढ़त बनाते दिखे हैं। शुरुआती रुझानों ने चुनावी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।जामताड़ा नगर पंचायत में आशा गुप्ता ने 4069 मत प्राप्त कर स्पष्ट बढ़त बनाई है। उनके पीछे रीना कुमारी 2559 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर चमेली देवी को 1018 मत मिले हैं। मुक्ता मंडल को 385 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि लवली दुबे को 164 मत मिले हैं। अर्चना कुमारी को अब तक 64 मत प्राप्त हुए हैं। प्रथम चरण की गिनती के बाद यहां मुकाबला मुख्य रूप से आशा गुप्ता और रीना कुमारी के बीच सिमटता नजर आ रहा है।वहीं मिहिजाम नगर परिषद में जयश्री देवी 4315 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। कविता देवी 2723 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। संगीता देवी को 1072 तथा प्रीति देवी को 702 मत मिले हैं। अन्य प्रत्याशियों में पुतुल कुमारी (440), रानी कुमारी (337), सोना कुमारी (247), गुलशन आरा (170), आरती सिन्हा (163), मधुबाला देवी (108), नीना शर्मा (92), पुष्पा एलिजाबेथ खाँखा (90), सुनीता देवी (85), सुधा देवी (123), सबिहा अंजुम (121) और बेबी देवी (129) शामिल हैं।पहले चरण की मतगणना के बाद दोनों निकायों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अंतिम परिणाम के लिए सभी की निगाहें आगामी चरणों की मतगणना पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *