आंधी-बारिश की आड़ में जामताड़ा में चोरी: बैंक कर्मी के घर से गहने ले उड़े चोर

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी जामताड़ा। जामताड़ा जिला मुख्यालय में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजपल्ली मोहल्ले का है, जहां देर रात चोरों ने एक बैंक कर्मी के किराए के घर को निशाना बनाते हुए गहनों पर हाथ साफ कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, बोदमा स्थित एसबीआई बैंक के कैशियर प्रदीप चौबे, अनुमंडल पदाधिकारी के प्रधान लिपिक बैजू झा के मकान में किराए पर रहते हैं। बीती रात चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात के साथ कुछ कपड़े चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में कान की बाली, दो अंगूठियां और चांदी के आभूषण शामिल हैं। घर में नकद राशि नहीं होने के कारण कैश की चोरी नहीं हो सकी।घटना के समय परिवार के सदस्य बगल के कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच आई तेज आंधी और बारिश के कारण चोरों की गतिविधि किसी को सुनाई नहीं दी।घनी आबादी वाले इलाके और चौकीदार की मौजूदगी के बावजूद हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों की तलाश जारी है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *