प्रशिक्षण से संगठन को मिली नई धार, जामताड़ा में दो दिवसीय महाअभियान का समापन

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी जामताड़ा। जामताड़ा नगर स्थित आश्रय गृह में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने का सशक्त माध्यम हैं।भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने अंत्योदय से संतृप्ति विषय पर बोलते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वहीं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कार्यपद्धति और संगठनात्मक समन्वय पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ने बूथ प्रबंधन को संगठन की रीढ़ बताते हुए इसकी अहमियत समझाई।सुजाता सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान पर व्याख्यान देते हुए एकात्म मानव दर्शन को भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा बताया। चंदन राउत ने सोशल मीडिया और नमो ऐप की उपयोगिता पर चर्चा की, जबकि कमलेश मंडल ने कार्य विस्तार की रणनीति साझा की।समापन अवसर पर सुरेश राय, राजेंद्र राउत, कुणाल सिंह, पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, रथु दास, ज्योति देवी, अनीता गुप्ता, ब्रजेश राउत, अमित बाउरी, मिथुन गुप्ता, मिथलेश बर्मन, स्वपन घोष व राकेश रवानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *