जामताड़ा में वीरेंद्र मंडल का शक्ति प्रदर्शन—भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

जामताड़ा। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल द्वारा गांधी मैदान के पास आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह ने जामताड़ा नगर का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। नगर के अलग-अलग वार्डों से हज़ारों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर जुटे, जबकि उससे दोगुनी भीड़ मैदान के बाहर उमड़ी रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा अजीत कुमार सिंह ने की। जैसे ही मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल मंच पर पहुंचे, पूरा परिसर “वीर बीरेंद्र जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि नगर का समग्र विकास और संगठन की मजबूती हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनी “सबसे बड़ी शक्ति” बताया।

कार्यकर्ताओं ने भी मंडल के पूर्व कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में जामताड़ा ने नई दिशा और गति पाई। अपने भाषण में मंडल ने 2008 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में नगर पंचायत की हालत बेहद खराब थी, लेकिन जनसमर्थन से विकास की नींव मजबूत की गई।

उन्होंने पीसीसी रोड निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, आवास योजनाओं और स्वच्छता कार्यों को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बुके देकर सम्मानित किया। समारोह में जबरदस्त उत्साह और अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *