जामताड़ा में विश्वकर्मा समाज हुआ संगठित: नई समिति गठन के साथ सामाजिक एकता को मिली नई दिशा

जामताड़ा। जिले में विश्वकर्मा समाज को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से रविवार को विद्यासागर इंस्टिट्यूट, विवेकानंद रोड, पाकड़ीह में एकदिवसीय विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी शिव नारायण शर्मा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में समाज प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

बैठक के संचालन में सुखदेव राणा, राजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, नंदलाल शर्मा, श्रीकांत शर्मा और वरुण राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाज के सर्वसम्मति से जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें केपी शर्मा को जिला अध्यक्ष, सुखदेव राणा को जिला उपाध्यक्ष तथा बरुण राणा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नागेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं काजू शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव के रूप में सतीश शर्मा को मनोनीत किया गया।

सलाहकार समिति में नंदलाल शर्मा, किशन शर्मा, पशुपति शर्मा और मुकेश कुमार को शामिल किया गया। इसी क्रम में संतोष शर्मा, शिव नारायण शर्मा, अशोक राणा, जगन्नाथ शर्मा और पप्पू शर्मा को संरक्षक मंडल की जिम्मेदारी दी गई। संगठन मंत्री के रूप में राजेंद्र शर्मा और शुभम कुमार शर्मा की भी सराहनीय उपस्थिति रही।

बैठक में समाज को एकजुट कर शिक्षा, रोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण और युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकस्वर में कहा कि नई समिति विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *