23 फरवरी को 67 बूथों पर मतदान, कंट्रोल रूम अलर्ट; शिकायत के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

जामताड़ा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग-ख) और जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 67 मतदान केंद्रों पर 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।मतदान से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए सीसीआर भवन (पुराना अनुमंडल कार्यालय के समीप) में जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से संचालित है। नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत दूरभाष संख्या 9470591069 पर दर्ज करा सकते हैं।22 फरवरी को मतदान दल अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना होंगे। वहीं 23 फरवरी को मतदान समाप्ति के बाद वज्रगृह में मतदान सामग्री सुरक्षित जमा होने तक निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार को वरीय पदाधिकारी नामित किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9934732530 है। सहयोगी पदाधिकारी के रूप में राहुल रंजन (मोबाइल: 7903918588) तथा जिला समन्वयक मानस मंडल (मोबाइल: 6202114938) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रशासन ने अपील की है कि निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या या सूचना के लिए उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *