जामताड़ा। शहर के कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मंगलसूत्र मल्टीपरपज हॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिष्ठान के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान के मालिक मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलसूत्र मल्टीपरपज हॉल जामताड़ा का पहला ऐसा प्रतिष्ठान है, जहां आम नागरिक जन्मदिन पार्टी, पारिवारिक आयोजन, ऑफिस मीटिंग, सेमिनार एवं छोटे सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बिना किसी झिझक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हॉल को आधुनिक सुविधाओं, साफ-सुथरे वातावरण और किफायती व्यवस्था के साथ तैयार किया गया है, ताकि हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने हॉल की बनावट और सुविधाओं की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हॉल के खुलने से जामताड़ा में आयोजनों के लिए एक बेहतर और सुलभ विकल्प उपलब्ध हुआ है, जिससे शहर के सामाजिक और व्यावसायिक कार्यक्रमों को नई दिशा मिलेगी।मौके पर प्रताप सिंह, अनिकेत सिंह, रंजीत सिंह, सुभाष सिंह, विशाल सिंह के अलावा काफी संख्या में अन्य लोग शामिल थे।
कोर्ट रोड पर मंगलसूत्र मल्टीपरपज हॉल का शुभारंभ, जामताड़ा को मिली नई आयोजन सुविधा
