तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी मिहिजाम। रविवार संध्या करीब 7 बजे मिहिजाम नगर क्षेत्र में युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिहिजाम नगर परिषद के उन वार्ड प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जो कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। विशेष रूप से वार्ड 5 के रफीक अंसारी की धर्मपत्नी मुमताज बानो को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने अंगवस्त्र देकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृष्णा राम ने कहा कि आने वाले समय में मिहिजाम नगर परिषद में कांग्रेस पार्टी की मजबूत उपस्थिति देखने को मिलेगी और अध्यक्ष पद भी कांग्रेस के खाते में जाने की पूरी संभावना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।इस अवसर पर वार्ड संख्या 11 के पार्षद राहुल शर्मा किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिसकी जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक राम, वर्षा, सेविका, राहुल दास, सौरभ सिंह, रवि पासी, रामू पासी, चंदन कुमार, राजा कुमार, अजीत राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और एकजुटता से परिपूर्ण रहा।
मिहिजाम में युवा कांग्रेस का सम्मान समारोह, वार्ड प्रतिनिधियों को किया गया अभिनंदन
