स्मार्ट गुरुकुल एकेडमी में प्रतिभा का उत्सव: बच्चों ने दिखाया हुनर और आत्मविश्वास

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी मिहिजाम। मिहिजाम के आम बागान दुर्गा मंदिर स्थित स्मार्ट गुरुकुल एकेडमी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की शानदार श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत रूप से अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों में डीबी बॉयज चित्तरंजन के प्रिंसिपल बैद्यनाथ उरांव, लायंस क्लब के इंस्ट्रक्टर लायंस मनीषा, वार्ड पार्षद मनीषा महतो उपस्थित रहे। इस आयोजन ने बच्चों की रचनात्मकता, ज्ञान और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को एक मंच पर प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की शुरुआत 15 अप्रैल को चित्रकला प्रतियोगिता से हुई, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को जीवंत रूप दिया। उनकी कलात्मक सोच और सृजनात्मकता ने सभी को प्रभावित किया।इसके बाद 19 अप्रैल को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और अन्य भाषाई विषयों पर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का माहौल उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा।सायंकाल आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह और सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आकर्षण रहा। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन मिला।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों के नृत्य और विशेष रूप से संथाली नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और यादगार साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *