शिक्षकों के नवाचार और दक्षता को नई दिशा: चित्तरंजन में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी चित्तरंजन। चित्तरंजन स्थित संत जोशेफ कॉन्वेंट हाइयर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन का शुरुआत किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाना और उनके पेशेवर कौशल को नई ऊर्जा प्रदान करना है।कार्यक्रम के पहले दिन आसनसोल डायसिस के अंतर्गत आने वाले पांच विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 प्राथमिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं दूसरे दिन का सत्र माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए निर्धारित किया गया है।इस प्रशिक्षण सत्र में प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं संसाधन विशेषज्ञ गार्गी सेन द्वारा शिक्षकों को महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने बदलते समय में शिक्षक की भूमिका, कक्षा प्रबंधन के आधुनिक तरीके, विद्यार्थियों के ध्यान भंग होने की समस्या से निपटने के उपाय तथा सकारात्मक शिक्षण वातावरण विकसित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।यह कार्यक्रम शिक्षकों को न केवल नवीन तकनीकों और शिक्षण कौशल से परिचित करा रहा है, बल्कि उनके भीतर नई प्रेरणा और आत्मविश्वास भी भर रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया है। यह पहल निश्चित रूप से शिक्षकों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *