बोन–फुलझोर गांव में रोटरी क्लब की सराहनीय पहल, बच्चों व ग्रामीणों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

दुर्गापुर। रोटरी क्लब ऑफ दुर्गापुर सेंट्रल द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए मंगलवार को दुर्गापुर के समीप बोन–फुलझोर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वामी विवेकानंद वाणी प्रचार समिति के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. असित चटर्जी, डॉ. एस. लाहिड़ी, डॉ. मनीष वर्मा एवं डॉ. लवलीन चौधरी ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने बच्चों और ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक परामर्श दिया। शिविर के दौरान जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 56 बच्चे एवं 27 ग्रामीण लाभान्वित हुए।इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ दुर्गापुर सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन मंतार सिंह, सचिव रोटेरियन बिरेन मंडल, रोटेरियन तापस दत्ता, रोटेरियन अभिजीत नियोगी, रोटेरियन दीपक कजरिया एवं सुमालिका लाहिरी सहित वाणी प्रचार समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रोटरी क्लब ऑफ दुर्गापुर सेंट्रल भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *