30 अप्रैल तक कर लें पंजीकरण, तभी मिलेगा नेटबॉल प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी 23 अप्रैल 2026 जामताड़ा। नेटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के तहत अब सभी खिलाड़ियों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। झारखंड राज्य नेटबॉल प्लेयर रजिस्ट्रेशन कोऑर्डिनेटर साहेब मंडल ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना संभव नहीं होगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य, जिला या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे, जिनका नाम एनएफआई के आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज होगा। ऐसे में इच्छुक खिलाड़ियों को 30 अप्रैल 2026 तक हर हाल में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। निर्धारित समयसीमा के बाद किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।इस संबंध में झारखंड नेटबॉल संघ के सचिव भूपेंद्र नाथ राम ने भी सभी जिला इकाइयों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक जिला संघ अपने-अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों का पंजीकरण समय पर सुनिश्चित कराए, ताकि किसी खिलाड़ी को प्रतियोगिता से वंचित न होना पड़े।अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि जो खिलाड़ी मौजूदा सत्र में पंजीकरण नहीं कराएंगे, उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए खिलाड़ियों, कोच और संबंधित अधिकारियों को इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है।खिलाड़ियों के लिए यह कदम व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड बेहतर तरीके से सुरक्षित रहेगा और चयन प्रक्रिया भी अधिक निष्पक्ष हो सकेगी।नेटबॉल से जुड़े सभी खिलाड़ियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *