धरती बचाओ का संदेश: मिहिजाम में छात्रों की जागरूकता रैली ने जगाई पर्यावरण चेतना

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी मिहिजाम। जामताड़ा जिले के मिहिजाम स्थित कुर्मीपाड़ा में 22 अप्रैल 2026 को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर सेंट मैरी स्कूल द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग करना और धरती को सुरक्षित रखने का संदेश फैलाना था।रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के सदस्य शामिल हुए। उत्साह से भरे बच्चों का समूह चितरंजन रेलवे स्टेशन तक पहुंचा, जहां उनके नारों और संदेशों ने यात्रियों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद रैली मस्जिद रोड और मुख्य बाजार क्षेत्र से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ” और “प्लास्टिक हटाओ, भविष्य बचाओ” जैसे प्रेरक नारे लगाए। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसकी शुरुआत बचपन से होनी चाहिए।कार्यक्रम ने न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज को भी प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *