झामूमो का संगठन विस्तार अभियान तेज, बूथ स्तर तक कमेटी गठन पर जोर

तहलका न्यूज 24 संवाददाता काजल राय चौधरी 28 अप्रैल 2026 जामताड़ा। जामताड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामूमो) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने की। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुआ है कि संगठन को हर स्तर पर सशक्त किया जाए। इसके तहत जिला कमेटी के बाद अब प्रखंड, नगर और विशेष रूप से बूथ स्तर की कमेटियों को पूर्ण रूप से गठित करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी की वास्तविक ताकत होता है, इसलिए इस दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक मंडल ने जानकारी दी कि जिला कमेटी का विस्तार लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही नगर और प्रखंड स्तर पर भी संगठन काफी हद तक सुदृढ़ हो चुका है। अब मुख्य फोकस बूथ कमेटियों के गठन और विस्तार पर है। उन्होंने सभी प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन सुनिश्चित करें, ताकि पार्टी का नेटवर्क गांव-गांव तक मजबूत हो सके।बैठक में मौजूद जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, आनंद टुडू और वासुदेव मरांडी ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागीर खान, रहीम अंसारी और जहांगीर शेख ने भी अपने विचार रखते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।इसके अलावा डॉली बास्की, गुलनिहार बानो, कमल टुडू, परिमल मरांडी, स्माइल अंसारी, अब्दुल अंसारी, अशोक महतो और उज्जवल भट्टाचार्य, मिहिजाम नगर कमेटी के अध्यक्ष सलिल रमन, सचिव महेंद्र टुडू सहित दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन विस्तार के लक्ष्य को जल्द पूरा करने का भरोसा जताया।बैठक के अंत में यह तय किया गया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर जिले के सभी बूथों पर कमेटियों का गठन कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *